पाली के समाचार और अपडेट्स

ई-विशेषांक

​TVK Puducherry: Puducherry Election में Thalapathy Vijay का मास्टरस्ट्रोक, युवा वोटर्स के दम पर TVK का बड़ा दांव 

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। टीवीके पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश की सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। टीवीके पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है और अभिनेता विजय ने पूरे जोरशोर के साथ प्रदेश में चुनाव प्रचार किया है। शुरू हुआ गेमटीवीके ने अन्य राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले अनुभवी नेताओं को अपनी लिस्ट में शामिल करके चुनावी पारे को बढ़ाया है। वहीं यह कयास लगाए जा रहा है कि इन नेताओं के टीवीके पार्टी से चुनाव लड़ने की स्थिति में काफी समर्थक इनके पाले में आ सकते हैं। जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन को नुकसान हो सकता है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों की मानें, तो राज्य में टीवीके के एंट्री खतरा साबित हो सकती है।इसे भी पढ़ें: Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौतीवोटों का बंटवाराTVK की राजनीतिक एंट्री से अन्य सियासी दलों के वोटों में काफी हद तक बंटवारा हो सकता है। हालांकि टीवीके किसी गठबंधन में नहीं है, ऐसे में यह पार्टी उन लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। जो वर्तमान समय में मौजूदा सरकार से नाराज हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों की कांग्रेस-DMK गठबंधन से नाराजगी है, वह भी टीवीके को ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं और विजय की पार्टी से नजदीकियां बढ़ा सकते हैं।युवाओं में TVK की लोकप्रियताबता दें कि TVK पार्टी की बात करें, तो इसको एंटी-इंनकंबेंसी वोट काटने वाली पार्टी माना जा रहा है। लेकिन युवाओं में एक्टर विजय की अच्छी खासी पकड़ है। टीवीके पार्टी पुडुचेरी में द्रविड़ियन राजनीति से मोहभंग हो रहे युवा वोटरों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। ऐसे में टीवीके को कमजोर समझना बेईमानी होगा। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO