पाली के समाचार और अपडेट्स

ई-विशेषांक

​Punjab | ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ को मंजूरी, महिलाओं को मिलेंगे हर माह ₹1500 तक 

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ (Mukhyamantri Mawan Dhian Satkar Yojana) के कार्यान्वयन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 से ₹1,500 तक की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। यह कदम आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान किए गए उस प्रमुख वादे को पूरा करने की दिशा में है, जिसमें महिलाओं को मासिक भत्ता देने की बात कही गई थी।इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz Crisis: बहरीन ने सुरक्षा परिषद में टाला मतदान, रूस-चीन के विरोध से फंसा पेंचपात्रता मानदंडों के अनुसार, योजना का लाभ लेने वाली किसी परिवार की पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
दो अप्रैल की अधिसूचना के अनुसार, मौजूदा सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगी भी पहले से दी जा रही पेंशन के अलावा योजना के तहत पूर्ण वित्तीय लाभ पाने की हकदार होंगी।
मंत्रिमंडल ने रविवार को इस योजना को मंजूरी दी थी, जिसके तहत महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी और अनुसूचित जाति से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये दिए जाएंगे।इसे भी पढ़ें: Pakistan के कराची स्थित ऐतिहासिक बिल्डिंग में तोड़ी गई भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियां, हिंदू समुदाय में भारी आक्रोश
पंजाब में 2022 के चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) का एक प्रमुख चुनावी वादा महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना था। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO