पाली क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

ई-विशेषांक

​India-US Trade Deal | केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा, कहा– ‘किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित’ 

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा इस समझौते पर सवाल उठाए जाने के बाद, केंद्र सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान- ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों मंत्रियों ने राहुल गांधी पर “झूठ फैलाने” और किसानों को “गुमराह” करने का कड़ा आरोप लगाया है। दोनों मंत्रियों ने दावा किया कि इस समझौते के तहत किसानों के हितों की ‘‘पूरी तरह से रक्षा’’ की गई है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो संदेशों में गांधी को ऐसे ‘‘आदतन झूठे’’ व्यक्ति करार दिया जो नहीं चाहते कि किसान सशक्त हों।
मंत्रियों ने ये टिप्पणियां गांधी द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किए गए उस वीडियो संदेश के बाद कीं जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘‘किसान-विरोधी’’ होने और भारत एवं अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के जरिये देश को ‘‘बेचने’’ का आरोप लगाया है।इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत
गोयल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आज जारी वीडियो में उन्होंने झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और निराधार आरोप लगाए हैं। वह अपने फर्जी विमर्श के जरिये हमारे किसानों को गुमराह कर रहे हैं और हमारे अन्नदाता को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारी मातृभूमि की कभी परवाह नहीं की और हम उनसे भारत के मजबूत एवं समृद्ध भविष्य के लिए काम करने की कभी उम्मीद भी नहीं कर सकते।’’
गोयल ने कहा कि गेहूं, चावल, मोटा अनाज, सोयाबीन, मक्का, आनुवंशिक रूप से परिवर्तित (जीएम) खाद्य उत्पाद, मसाले और आलू सहित प्रमुख फसलों को ‘‘पूरी तरह संरक्षित’’ किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सेब सहित प्रमुख फलों का उत्पादन करने वाले किसानों के हितों को भी पूरी तरह संरक्षित किया है। भारत के दरवाजे दुग्ध उत्पादों या पोल्ट्री के लिए नहीं खोले गए हैं।’’
गोयल ने कहा कि सच्चाई यह है कि व्यापार समझौते के परिणामस्वरूप बासमती चावल, फलों, मसालों, चाय और समुद्री उत्पादों सहित कई उत्पादों को नये बाजार मिलेंगे और इससे भारत के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों की आय बढ़ेगी।इसे भी पढ़ें: Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल
मंत्री ने कहा, ‘‘हमने कपास वस्त्र निर्यात के लिए बड़े बाजार खोले हैं, जिससे कपास की मांग कई गुना बढ़ेगी और हमारे कपास किसानों को लाभ होगा।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं और उन्होंने उनकी समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी फैसले किए हैं।
गोयल ने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ हालिया व्यापार समझौते में किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा गया है और इन्हें पूरी तरह संरक्षित किया गया है।’’
कृषि मंत्री चौहान ने भी गांधी के दावों को ‘‘निराधार’’ बताया।
चौहान ने कहा, ‘‘राहुल गांधी झूठे हैं। उनका देश और उसके किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें किसानों का सशक्तीकरण पसंद नहीं है। वह हमेशा राष्ट्र-विरोधी बातें कहते नजर आते हैं। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा किसानों के हितैषी रहे हैं और उन्होंने हर फैसला उनके हित में लिया है। उन्होंने दावा किया कि मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी है।
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ हालिया हस्ताक्षरित समझौते में किसानों के हितों को पूरी तरह संरक्षित किया गया है। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO