पाली के समाचार और अपडेट्स

ई-विशेषांक

​Assam में बोले नितिन नवीन- Congress का दौर मतलब हिंसा और आंदोलन, हमने विकास किया 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को मतदाताओं से असम विधानसभा चुनाव में वोट डालते समय कांग्रेस के पिछले कार्यकाल को ध्यान में रखने का आग्रह किया। भाजपा उम्मीदवार दिगंता कलिता के समर्थन में कमालपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नबीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने घुसपैठियों के हित में काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठ की अनुमति दी और उसके कार्यकाल में महिलाएं और जमीनें असुरक्षित थीं। हालांकि, पिछले दस साल असम के विकास का दौर रहे हैं और मतदाताओं को मतदान करते समय पहले के दौर को याद रखना चाहिए। इसे भी पढ़ें: आदिवासियों के लिए PM Modi-Himanta का ‘Roadmap’ तैयार, Amit Shah ने किया बड़ा ऐलाननितिन नवीन ने आगे विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगा। नवीन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों के लिए दरवाजे खोल दिए थे। उनके शासनकाल में महिलाएं और जमीन सुरक्षित नहीं थीं। उन्होंने दावा किया कि असम के लोगों की चुनी हुई भाजपा सरकार ने घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाया और सिलसिलेवार तरीके से विकास कार्य शुरू किए। उन्होंने कहा कि असम में पिछले 10 साल विकास के रहे हैं। जब आप वोट देने जाएं, तो उससे पहले के दौर को जरूर याद रखें।  इसे भी पढ़ें: PM Modi का एक Idea और सपना साकार, Assam के Tea Workers पहली बार करेंगे अयोध्या-काशी यात्राभाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सरमा के नेतृत्व में भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी और हैट्रिक लगाएगी। नवीन ने कहा कि वह 2009-2010 से पार्टी के विभिन्न कार्यों के लिए असम आते रहे हैं और राज्य के कई हिस्सों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उस समय विकास की कोई बात नहीं होती थी। जब मैं एक जगह से दूसरी जगह जाना चाहता था, तो तनाव रहता था। लोग केवल हिंसा और आंदोलन की ही चर्चा करते थे। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO