पाली के समाचार और अपडेट्स

ई-विशेषांक

​6500 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगा ग्वालियर का स्वरूप: ज्योतिरादित्य सिंधिया 

ग्वालियर/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार ग्वालियर में वेस्टर्न बायपास का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनसमुद्र ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना शहर के विकास को पूर्व से पश्चिम की ओर संतुलित करने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति से यह योजना अब जमीन पर उतरने जा रही है, जिससे ग्वालियर को नई कनेक्टिविटी और गति मिलेगी।एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी से बढ़ेगी रफ्तारकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वेस्टर्न बायपास परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिल्ली, भोपाल और ग्वालियर से जुड़े एनएचएआई अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, गति और गुणवत्ता की व्यापक समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को परियोजना को तय समय-सीमा के भीतर उच्च मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ताकि ग्वालियर क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा का लाभ शीघ्र मिल सके।उल्लेखनीय है कि 88 किमी लंबे ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेसवे को वेस्टर्न बायपास के माध्यम से जोड़ा जाएगा। जिसे 4-लेन हाईवे में विकसित किया जाएगा। 29 किमी लंबी इस परियोजना पर लगभग ₹1347 करोड़ खर्च होंगे, जो आगे शिवपुरी एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगी। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन से ग्वालियर-चंबल के विकास को नई गति मिली है। बता दें कि पिछले साल अप्रैल के माह में सिंधिया के प्रयासों से वेस्टर्न बाईपास को मिली थी मंज़ूरी। तेज और सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदमविदित रहे कि इस बायपास परियोजना के में 3 एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे, जिससे 88 किमी की दूरी मात्र 35 मिनट में और 30 किमी की दूरी 20 मिनट में तय की जा सकेगी। साथ ही वन्य क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए 13 अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में कुल ₹6500 करोड़ की विकास योजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें 23 किमी लंबी ₹1400 करोड़ की एलिवेटेड रोड और ₹5000 करोड़ की आगरा-ग्वालियर 6 लेन एक्सप्रेसवे भी शामिल है। ये परियोजनाएं शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सक्षम बनाएंगी।एयरपोर्ट, रेलवे और स्टेडियम का होगा विस्तारग्वालियर के विकास पर बार करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के विस्तार के साथ ही लगभग ₹300 करोड़ की लागत से आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। सरकार की आईटीबीपी सहित अन्य संस्थानों की स्थापना से भी क्षेत्र में रोजगार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को दिल्ली के काउंटर मैग्नेट शहर के रूप में विकसित करने की सोच के तहत SADA का गठन किया गया था। अब तक विकास पूर्वी क्षेत्र में केंद्रित रहा, लेकिन वेस्टर्न बायपास के माध्यम से पश्चिमी क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी और SADA का सपना साकार होगा।ग्वालियर ग्रामीण बनेगा विकास का स्तंभइस मौके पर सिंधिया ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के माध्यम से ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र को भी विकास की मुख्यधारा में लाया जाएगा और इसे प्रगतिशील व सशक्त क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO