पाली क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

ई-विशेषांक

​नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले में तथ्यों को छिपा रही बिहार सरकार: राबड़ी देवी 

बिहार में विधानपरिषद की सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता राबड़ी देवी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक अभ्यर्थी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस पर तथ्यों को ‘‘छिपाने’’ का आरोप लगाया।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बजट सत्र के तीसरे दिन विधानपरिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।इसे भी पढ़ें: गुरुग्राम में शर्मसार हुई मानवता: 8वीं की छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पेट दर्द होने पर खुली पोल, गर्भवती हुई बच्ची
जहानाबाद निवासी नीट अभ्यर्थी पिछले महीने छह जनवरी को पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित एक छात्रावास में अचेत अवस्था में पाई गई थी। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
परिजनों ने अधिकारियों पर मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
बिहार सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रहा था।
राबड़ी देवी ने पत्रकारों से कहा, “बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां अपराध नहीं हो रहे हैं। इस (नीट अभ्यर्थी मौत मामले) पर सरकार और गृह मंत्री चुप हैं। उन्होंने सभी तथ्यों को छिपाने के बाद मामले को सीबीआई को सौंप दिया।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘‘दोषियों को बचाने’’ की कोशिश कर रही है क्योंकि अपराध में शामिल लोग ‘‘सरकार का हिस्सा’’ हैं।इसे भी पढ़ें: WPL 2026 Final: कप्तान Smriti Mandhana का तूफान, Delhi को हराकर RCB दूसरी बार बनी चैंपियन 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने (सरकार ने) मामला सीबीआई को सौंप दिया लेकिन सीबीआई क्या करेगी? यह एजेंसी भी केंद्र सरकार के नियंत्रण में है।”
राबड़ी देवी ने विधानसभा में मंगलवार को पेश बजट पर कहा, “इस बजट में बिहार के लोगों के लिए कुछ भी नहीं है। वे केवल लोगों को गुमराह कर उनके वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।”
नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले पर जनता दल यूनाइटेड के विधानपरिषद सदस्य नीरज कुमार ने दावा किया कि राबड़ी देवी ‘‘मीडिया में सुर्खियां बटोरने’’ के लिए इस तरह की टिप्पणियां कर रही हैं।
कुमार ने कहा कि बिहार सरकार अपराधियों को कानूनी कार्रवाई से नहीं बचाती है। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO