पाली के समाचार और अपडेट्स

ई-विशेषांक

​Tamil Nadu Government Schemes: Good News! Tamil Nadu में बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही Cash और सोना, जानें Unique Scheme 

भारत की अलग-अलग राज्यों में सरकारें अपने नागरिकों के हित में कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में भी तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए विवाह योजना शुरू की गई है। कई ऐसे अभिभावक होते हैं, जो अपनी बेटी की शादी का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं होते हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा विवाह योजना शुरू की गई हैं। इस योजना का नाम डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी निनाईवु अंतरजातीय विवाह योजना है। तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में और इस योजना के लिए मिलने वाले लाभ के बारे में…डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी निनाईवु अंतरजातीय विवाह योजनाराज्य में अंतरजातीय विवाह करने वाले कपल को आर्थिक सहायता देने कि लिए डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी निनाईवु अंतरजातीय विवाह सहायता योजना शुरू हुई है। इस योजना को शुरू करने के उद्देश्य अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन देना है। वहीं समाज में जाति और समुदायों के बीच चलने वाले भेदभाव को कम करना है। इस योजना के जरिए सरकार जोड़ों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना में लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताएं भी तय की गई हैं, जोकि पूरी करना जरूरी होता है।इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Government Schemes: Tamil Nadu में CM Stalin का मास्टरस्ट्रोक, 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपयेइस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं अगर कोई लड़की डिप्लोमा धारी है या फिर स्नातक कर चुका है। जो उसको योजना में ज्यादा राशि मिलेगी। वहीं 10वीं पास को 25,000 रुपए की मदद दी जाती है। वहीं डिप्लोमा या स्नातक करने वाली लड़कियों को 50,000 रुपए की मदद दी जाती है। इसके साथ ही 8 ग्राम सोना दिया जाता है। इस योजना के लिए शादी की डेट से 40 दिन पहले आवेदन करना होता है। वहीं जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO