पाली के समाचार और अपडेट्स

ई-विशेषांक

​जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की हुंकार! जेल से बाहर आने के बाद पहली बड़ी जनसभा 

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज, रविवार (1 मार्च 2026) को दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक सभा होगी, जिसे पार्टी के भविष्य और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इसे भी पढ़ें: Earthquake in Jammu and Kashmir | जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, डोडा ज़िले में 4.2 तीव्रता से कांपी धरती ‘आप’ ने शनिवार को दावा किया था कि पुलिस रैली की अनुमति देने से इनकार कर रही है। हालांकि, देर रात आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने अनुमति दे दी है और कार्यक्रम तय समय पर होगा।
भारद्वाज ने कहा, “अरविंद केजरीवाल पूरी पार्टी नेतृत्व के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।इसे भी पढ़ें: US-Israel Military Strike | ईरान ने किया कन्फर्म, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई US-इज़राइल के हमलों में मारे गए आज दिल्ली पुलिस ने एक बार कहा था कि यह सभा नहीं हो सकती। इसके बाद ‘आप’ नेताओं ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।”
उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जा सकता है।  

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO