भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार शाम घोषणा की कि इस समझौते के विरोध में कांग्रेस पंजाब में एक विशाल रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगे।बघेल ने कहा कि रैली 28 फरवरी या एक मार्च को आयोजित होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि राहुल लोकसभा में और लोकसभा के बाहर भी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले से ही किसानों से संबंधित मुद्दों को उठा रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir | कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट! 5 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी, घुसपैठ की आशंका
बघेल ने कहा, ‘‘इस मुद्दे (भारत-अमेरिका व्यापार समझौते) पर लड़ाई पंजाब से शुरू होगी। एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी जिसमें राहुल और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।’’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बहस करने के लिए कहने के सवाल पर बघेल ने कहा, ‘‘अमित शाह बहस करना चाहते हैं। हम वहां आएंगे। किसान आएंगे। आप समय और स्थान तय कर लीजिए।इसे भी पढ़ें: अब AI बनेगा भारत की नई शक्ति! Bharat Mandapam से PM Modi ने किया Tech Revolution का शंखनाद किसान और व्यापार समझौता: विरोध का मुख्य कारणबघेल ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी पहले से ही किसानों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। कांग्रेस का मानना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रावधान भारतीय कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। पंजाब, जो देश का कृषि केंद्र माना जाता है, वहां से इस आंदोलन की शुरुआत कर कांग्रेस किसानों को गोलबंद करने की रणनीति बना रही है।