पाली क्षैत्र के समाचार & अपडेट्स

ई-विशेषांक

​Jammu आते ही सीधे Border पर पहुँचे Amit Shah, खुद लिया सीमा चौकियों का जायजा, BSF जवानों को सराहा 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए आज कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अग्रिम क्षेत्रों में पहुंचे। गृह मंत्री ने हीरानगर सेक्टर में गुरनाम और बोबियां सीमा चौकियों का दौरा किया और सीमा की रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की। कठुआ में गृह मंत्री ने बोबियां में सीमा रक्षकों के लिए छह कल्याणकारी योजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया व आधारशिला रखी। हम आपको बता दें कि अमित शाह के लगातार सीमा चौकियों के दौरे को जवानों के बीच बेहद सकारात्मक माना जा रहा है। वह केवल सुरक्षा स्थिति की गहरी समीक्षा ही नहीं करते बल्कि अपने सीधे संवाद से जवानों का हौसला भी बढ़ाते हैं। उनके ऐसे दौरे यह संदेश देते हैं कि देश की सुरक्षा में लगे हर जवान के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। अपने संबोधन में अमित शाह ने खुद भी यह कहा कि वह जवानों से बहुत कुछ प्रेरणा लेकर जाते हैं।हम आपको यह भी बता दें कि अमित शाह ने जम्मू के लोक भवन में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और बाद में आतंकवाद से पीड़ित कुछ परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किये। अमित शाह का यह दौरा सीमा पर बढ़ायी गयी चौकसी के बीच हो रहा है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों की घुसपैठ और हथियारों व नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना है। साथ ही आतंकवाद रोधी अभियान भी तेज किए गए हैं, जिनमें पिछले दो हफ्तों में कठुआ, उधमपुर और किश्तवार जिलों में लगभग करीब 12 मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के चार पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं। अमित शाह गुरुवार देर रात जम्मू पहुंचे थे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया था।उधर, सीमावर्ती बोबिया गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय गृह मंत्री अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बॉर्डर फेंसिंग को आगे बढ़ाने की घोषणा करेंगे ताकि वह आगे तक खेती कर सकें। 

See More results...

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Enable Notifications OK NO